Hindu Vahini Protests Against Mamata Banerjee in Murshidabad Burns Effigy Amid Ongoing Violence पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsHindu Vahini Protests Against Mamata Banerjee in Murshidabad Burns Effigy Amid Ongoing Violence

पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Etah News - मुर्शिदाबाद में हो रही आगजनी और विरोध के बीच हिन्दू वाहिनी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दंगों के खिलाफ नारेबाजी की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 18 April 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका

बंगाल के मुर्शिदाबाद में लगातार हो रही आगजनी और विरोध में शुक्रवार को हिन्दू वाहिनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने के बाद नारेबाजी की। शुक्रवार को हिन्दू वाहिनी जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क से पैदल चलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पहुंचे। जहां पर हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रहे दंगों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध जताया। लोगों ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने दंगाईयों को शरण देकर दंगा कराया जा रहा है। हिन्दू वाहिनी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। पुतला दहन के दौरान अंकित पाध्याय, दीपक मिश्रा, पिंकू ठाकुर, राहुल उपाध्याय, अजय शर्मा, राजू पाठक, सोनी वशिष्ठ मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।