Controversy Arises Over Your City Your Voice Program in Madhubani कार्यक्रम में चयनित स्थलों पर विवाद, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsControversy Arises Over Your City Your Voice Program in Madhubani

कार्यक्रम में चयनित स्थलों पर विवाद

मधुबनी में नगर निगम द्वारा आयोजित 'आपका शहर, आपकी बात' कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। वार्ड 13, 27 और 29 में जनसंवाद कार्यक्रम में सीमित संख्या में लोग पहुंचे, जबकि चयनित स्थलों पर मनमानी के आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीTue, 29 April 2025 11:28 PM
share Share
Follow Us on
कार्यक्रम में चयनित स्थलों पर विवाद

मधुबनी, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की निगरानी में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आया है। मंगलवार को वार्ड 13, 27 और 29 के चयनित स्थलों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन स्थान चयन में मनमानी के आरोपों ने कार्यक्रम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड 13 में कर्पूरी भवन और काली मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां महज 10 से 15 लोग ही पहुंच पाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रहिका निरंजन कुमार ने की, जबकि कोऑर्डिनेशन का जिम्मा कर संग्रहकर्ता राम केवल पासवान को दिया गया था। विशेष आमंत्रित के रूप में वार्ड पार्षद सुषमा कुमारी को बुलाया गया था, लेकिन वह किसी भी स्थल पर नहीं पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन मोहल्लों और बस्तियों में समस्याएं अधिक हैं, उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर रखा गया, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। वहीं जो लोग आएं उन्होंने कुछ भी काम नहीं होने की शिकायत की। सभी ने सफाई की बदतर हालत, गली-नली व पेयजल के गंभीर संकट उठाया।

वार्ड 27 के पनबीबी पोखर और अंबेडकर नगर पोखर पर भी जनसंवाद का आयोजन किया गया, लेकिन कंजर बस्ती के लोगों ने आयोजन स्थल को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कार्यक्रम उनकी बस्ती में होना चाहिए था ताकि ज्यादा लोग भाग ले सकते। जानकारी के अभाव में कई लोग कार्यक्रम से अनभिज्ञ रहे। वहीं, वार्ड 29 में आरके पुरम कॉलोनी में कार्यक्रम हुआ, जो विस्तारित क्षेत्र में आता है। इन आयोजनों में जलजमाव, सफाई की खराब व्यवस्था, नल जल, गली-नाली निर्माण जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। लोगों ने कहा कि अधिकारी तो आते हैं, सुनते हैं लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। लगभग दो वर्षों से हालत जस की तस बनी हुई है। कई लोगों ने वार्ड पार्षद पर फोन न उठाने और भेदभाव का आरोप लगाया। इसतरह यह कार्यक्रम जन संवाद की बजाय जन आक्रोश का रूप लेता दिखा। लोगों की इस बात की शिकायत है कि जहां समस्याएं हैं, वह फिर से उसीतरह से रह जायेगा।

नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। नगर विकास व आवास विभाग के द्वारा सभी समेकित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।