Increased Security Measures at Railway Stations Following Pahalgam Attack पहलगाम हमले के बाद स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी,बॉर्डर पर अलर्ट, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsIncreased Security Measures at Railway Stations Following Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी,बॉर्डर पर अलर्ट

पहलागाम हमले के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बस स्टैंड पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिससे यात्री सामान्य रूप से यात्रा कर रहे हैं। जयनगर से जम्मू कश्मीर के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 24 April 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हमले के बाद स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी,बॉर्डर पर अलर्ट

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। पहलगाम हमले के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैसे बस स्टैंड में बुधवार को कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी। अन्य दिनों की तरह यात्री यात्रा कर रहे थे। बस स्टैंड में कोई सिपाही भी नजर नहीं आया। रेलवे स्टेशन के बुकिंग क्लर्क और एक ट्रैवेल एजेंट ने बताया कि यहां से यात्री पहलगाम और जम्मू कश्मीर के लिए टिकट नहीं लेते है। इसलिए बुधवार को भी यात्रा शिड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ। कोई टिकट रद्द नहीं कराया। सामान्य दिनों में दिल्ली, मुंबई और रांची के लिए करीब 250 टिकट बुकिंग होती है। आज भी उतनी ही बुकिंग हुई। कोई टिकट रद्द नहीं कराया। रेल सूत्रों के अनुसारइसका मुख्य कारण ये है कि जयनगर से जम्मू कश्मीर के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं है।

यहां से लोग मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और पटना जा कर जम्मू कश्मीर के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। जयनगर से जम्मू कश्मीर के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं रहने के कारण यात्री टिकट भी यहां से नहीं लेेते हैं। जहां से सफर करते हैं वहीं जाकर टिकट लेते हैं। यहां से लोकल टिकट लेकर सफर करते हैं। आरक्षण काउंटर के कर्मियों ने बताया कि सबसे अधिक आरक्षित टिकट मधुबनी से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, रांची, टाटानगर, पुरी, पटना आदि स्टेशनों के लिए यात्री कटाते हैं।

बॉर्डर पर बिना जांच व डायरी में इंट्री किये बिना जाने की अनुमति नहीं

लौकही,निज संवाददाता। पहलगाम हमलें के बाद इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एस एस बी जवान अलर्ट है। बतादे कि इंडो-नेपाल सीमा से लगे ललमनियां, लौकहा, अरनामा, थरूआही,नारी, करियौत, अंधरामठ,भरफोरी और नेउर सीमा पर एस एस बी जवान की प्रतिनियुक्ति है। बिना जांच और डायरी में इंट्री और सत्यापन के किसी को भी नहीं आने दिया जा रहा है। लौकही और खुटौना प्रखंड का अधिकांश क्षेत्र इंडो-नेपाल सीमा से लगा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों का अपनी जरूरत की सामग्री के लिए आना जाना लगा रहता है। वैसे झंझारपुर में पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर करीब एक सप्ताह से बोर्डर पर एस एस बी द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है।

इधर हुई पहलगाम हमलें के बाद और भी सख्ती चल रही है। थरूआही सीमा पर अपने ड्यूटी पर तैनात एस. एस. बी के एस आई एच .के .फोन कहते हैं कि उनलोगों को वरीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त है,वे लोग उसका अनुपालन कर रहे हैं। वे पहलगाम की घटना को दुखद बताते हैं। इधर पुलिस अधिकारी भी इलाके में गश्ती बढ़ा दिया है। वाहनों के चेकिंग के अलावा करीब के होटल में पहूंचकर भी अनजान लोगों का भौतिक सत्यापन करते देखे जा रहे हैं। कुल मिलाकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों की मानें तो सभी किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।