Congress Criticizes Bihar Government s Failure in Industrialization and Development बिहार को विकास की राह पर ले जाने में सरकार विफल : अमिताभ दुबे, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCongress Criticizes Bihar Government s Failure in Industrialization and Development

बिहार को विकास की राह पर ले जाने में सरकार विफल : अमिताभ दुबे

कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक अमिताभ दुबे ने मुजफ्फरपुर में कहा कि वर्तमान बिहार सरकार औद्योगिकीकरण की नींव को आगे नहीं बढ़ा पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दबाव में काम कर रही है, जिसका...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 24 April 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
बिहार को विकास की राह पर ले जाने में सरकार विफल : अमिताभ दुबे

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में औद्योगिकीकरण की जो नींव रखी थी, उसे वर्तमान राज्य सरकार आगे नहीं बढ़ा पाई। मुख्यमंत्री बिहार को विकास की राह पर ले जाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। इसके लिए डबल इंजन की सरकार दोषी है। गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक अमिताभ दुबे ने छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के सभाकक्ष में पत्रकारों से ये बातें कही।

वह पिछले दो दिनों से शहर में प्रवास कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा बुद्धिजीवियों और अन्य लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन मुद्दों को तलाशने का प्रयास किया, जिन्हें पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर सके। दुबे ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दबाव में काम कर रही है। इसका सीधा असर राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों पर साफ दिख रहा है। कहा कि लोगों से मिले फीडबैक से पता चला है कि सही प्रबंधन नहीं होने से बाढ़ प्राकृतिक कम और मानव निर्मित आपदा अधिक हो गई है। यही हाल शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती से लेकर खेल के मैदानों तक में बना हुआ है। राज्य में आंगनबाड़ी, जीविका दीदी, आशा बहनों को पर्याप्त मानदेय नहीं मिलने से उनका भविष्य असुरक्षित है। कहा कि पार्टी जनता की आवाज बनकर घोषणा पत्र को तैयार करेगी।

मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, सकरा विधानसभा से पूर्व प्रत्यासी उमेश कुमार राम, कांटी प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही, जिला प्रवक्ता समीर कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।