विष्णुपट्टी की बेटी को झारखंड में मिला गोल्ड मेडल
झंझारपुर की विष्णुपट्टी गांव की नेहा चौधरी को झारखंड के राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। वह रांची के बिरला विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय की यूनिवर्सिटी टॉपर रही। नेहा ने...

झंझारपुर। विष्णुपट्टी गांव की बेटी को झारखंड के राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में गोल्ड में मेडल देकर सम्मानित किया। लखनौर थाना क्षेत्र के लाल बहादुर चौधरी व रेखा चौधरी की पुत्री नेहा चौधरी रांची के बिरला विश्वविद्यालय से वाणिज्य संकाय के स्नातकोत्तर में यूनिवर्सिटी टॉपर रही। जिसे लेकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नेहा को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इनके पिता झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वरीय अकाउंटेंट है, जबकि माता गृहिणी है। शुरू से ही मेधावी छात्रा रही नेहा प्रारंभिक शिक्षा के बाद सभी उच्च शिक्षा झारखंड राज्य से प्राप्त की है। उक्त जानकारी गांव के ही मानस मयंक ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।