Madhavapur Honors Over 40 Talented Students in Educational Ceremony ‘नौकरी के लिए नहीं, सफल बनने के लिए शिक्षा जरूरी, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhavapur Honors Over 40 Talented Students in Educational Ceremony

‘नौकरी के लिए नहीं, सफल बनने के लिए शिक्षा जरूरी

मधवापुर के रैमा गांव में 40 से अधिक मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में थानाध्यक्ष समेत कई अतिथियों ने छात्रों को प्रेरित किया। पूर्व मुखिया जीबछ पासवान ने शिक्षा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीTue, 15 April 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
‘नौकरी के लिए नहीं, सफल  बनने के लिए शिक्षा जरूरी

मधवापुर , निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रैमा गांव की महादलित बस्ती में थानाध्यक्ष समेत कई अतिथियों ने 40 से अधिक मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। सिकंदर पासवान व अनिल पासवान ने सहयोगी सदस्यों के साथ अतिथियों को सम्मानित किया। सोमवार को हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक व इंटरमीडिएट के सफल छात्र छात्राएं शामिल हुईं। नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि सफल विद्वान बनने के लिए शिक्षा की अनिवार्यता विषय पर पूर्व मुखिया जीबछ पासवान ने छात्रों को प्रेरित किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार, डॉ . संजय कुमार, निरंजन पासवान, राम प्रसाद साह, रामवरण मंडल, भोगेंद्र यादव, रमाशंकर पासवान, शोभाकांत झा, रामलक्ष्मण पासवान, बिंदे दास, मो. अली, मुनेश्वर चौपाल आदि ने बेहतर शिक्षा के प्रति छात्रों के हौसले बढ़ाये। संचालन कैलाश यादव ने किया। लोगों ने अम्बेडकर जयंती के मौके पर उन्हें पुष्प अर्पित किये। देश विकास में उनके योगदान विषय पर अपने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।