विवाहिता की मौत, घरवाले हुए फरार
झंझारपुर के बेहट गांव में 30 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की लाश पलंग पर मिली, गर्दन में रस्सी का निशान था। परिवार ने आरोप लगाया कि सास-ससुर और जेठ-जेठानी ने पारिवारिक कलह के कारण...

झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। आरएस थाना क्षेत्र के बेहट गांव नगर परिषद वार्ड 25 में 30 वर्षीय विवाहित महिला की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतका की मौत फांसी लगने से बताई गई है। मौत की सूचना पर जब नैहर पक्ष पहुंचे तो विवाहिता की लाश पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके गर्दन में रस्सी का काला निशान बना हुआ था। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मृतका के जेठ,जेठानी,देवर और देवरानी घर से फरार थे। मृतका मुन्नीलाल यादव की पुतोहु व जितेंद्र यादव की पत्नी थी। वह लखनौर थाना क्षेत्र के साहनी टोल लौफा निवासी फूलदेव यादव की पुत्री थी।
वर्ष 2011 में उसकी शादी हुई थी। दो पुत्र और एक पुत्री है। पति बाहर रहकर काम करता है। मृतका अपने सास ससुर के साथ रहती थी। मृतक के नैहर पक्ष और सास ससुर का आरोप था कि मृतका के जेठ, जेठानी, देवर,देवरानी और चचेरे ससुर ने मिलकर पारिवारिक कलह के कारण पहले फांसी लटका कर मार दिया और बाद में शव को नीचे उतारकर पलंग पर लिटा दिया और घर से फरार हो गए। हत्या का कारण यह बता रहे थे कि मृतिका अपने सास ससुर के साथ रहती थी और जेठ जेठानी देवर देवरानी को यह भ्रम था की सास ससुर खेती का पैसा उसे देते हैं और हमें नहीं दे रहा है। इसी बात पर बराबर झगड़ा होता था। कई बार 112 नंबर के पुलिस को भी बुलाया गया था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वहां लोग हत्या की भी बात कह रहे थे। अब तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।