Uncertain Strike by Panchayat Secretaries and Revenue Staff Halts Development Work राजस्व कर्मचारी की हड़ताल से कार्य ठप, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsUncertain Strike by Panchayat Secretaries and Revenue Staff Halts Development Work

राजस्व कर्मचारी की हड़ताल से कार्य ठप

घोघरडीहा में सभी पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के कारण विकास और राजस्व कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगें...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSat, 10 May 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
राजस्व कर्मचारी की हड़ताल से कार्य ठप

घोघरडीहा। प्रखंड की सभी पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विकास व राजस्व कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। हड़ताली कर्मियों का कहना है कि जब तक सरकार मांगों को नहीं मानती है, तब तक जारी रहेगा। स्थानांतरण व पदस्थापना की नियमावली बनाना, ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने व पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा समाप्त करने की मांगे शामिल है। कार्यरत, सेवानिवृत व मृत पंचायत सचिवों को एसीपी और एमएसीपी का लाभ देने की मांग भी प्रमुख है। वहीं राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले 4 मार्च को 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल के गई थी।

तब सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। इसके बाद 17 मार्च को हड़ताल खत्म कर सभी कर्मचारी काम पर लौट गए थे। लेकिन मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई।इसी कारण 7 मई से फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। राजस्व कर्मचारियों और पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रखंड और अंचल कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।