पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर महुलिया बॉर्डर से एक लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी रूपेश राम को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। रूपेश का...
कुण्डवा चैनपुर,निसं। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बुधवार रात्री ग्यारह बजे के करीब भारत नेपाल सीमा पर स्थित महुलिया बाँर्डर से एक लोडेड पस्टिल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रूपेश राम कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर का रहने वाला है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारत नेपाल सीमा पर कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हैं। त्वरित कार्यवायी करते हुए थानाध्यक्ष ने वहां पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार रूपेश का आपराधिक इतिहास रहा है। इक्कीस जुलाई 2022 को कुण्डवा चैनपुर हनुमान मंदिर के संरक्षक सुरेश सिंह मस्तान की हत्या में आरोपित होने के बाद रूपेश को पुलिस ने ग्यारह अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रूपेश करीब एक साल पूर्व बेल मिलने के बाद बाहर आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।