प्रदेश आई एम ए अध्यक्ष बनाने पर सम्मानित किए गए डॉक्टर आशुतोष शरण
मोतिहारी में एक निजी स्कूल में डॉक्टर आशुतोष शरण को बिहार प्रदेश आई एम ए के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कई चिकित्सकों ने उनके व्यक्तित्व और अनुभव की सराहना...

मोतिहारी, नगर संवाददाता। गुरुवार को शहर के एक निजी स्कूल में डॉक्टर आशुतोष शरण को बिहार प्रदेश आई एम ए के अध्यक्ष नर्विाचित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मां कौशल्या देवी एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वाधान में यह आयोजन जिला के वरष्ठि स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉक्टर चन्द्रलता झा के द्वारा किया गया। मंच संचालन पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने किया। स्वागत भाषण संजय कुमार पांडेय ने किया। डॉक्टर शरण के व्यक्तत्वि पर और उनके चिकत्सिकीय अनुभव के बारे में बताया गया। समारोह में डॉक्टर अतुल कुमार ने कहा कि यह मोतिहारी के लोगों के लिए गौरव का क्षण है कि डॉक्टर शरण प्रदेश के अध्यक्ष बने है। डॉक्टर तबरेज अजीज ने कहा कि हम सभी चाहते है कि डॉक्टर आशुतोष शरण एक दिन भारत आई एम ए के अध्यक्ष पद को सुशोभित करें। डॉक्टर सी बी सिंह ने कहा कि आज मेरा दोस्त उस ऊंचाई पर पहुंचा है तो लगता है कि हमारा सीना चौड़ा हो गया है। मानस मर्मज्ञ डॉक्टर आर एन पाण्डेय ने गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस कुल का दीपक अपने कुल के नाम और कीर्ति को आगे बढ़ाए नश्चिति रूप से कुलदीपक कहलाता है । डॉक्टर चन्द्रलता झा ने कहा में डॉक्टर आशुतोष शरण उनके पुत्र के समान है और आज जो यह क्षण उन्होंने दिया है वह अतुलनीय है। डॉक्टर आशुतोष शरण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि डॉक्टर चन्द्रलता झा उनकी मां समान है। बिहार आई एम ए के अध्यक्ष की जम्मिेदारी जब सौंपी जाएगी वह नश्चिति रूप से अच्छा करके दिखाऊंगा। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुशील सन्हिा, डॉक्टर अतुल कुमार, डॉक्टर स्वस्तिक सन्हिा,डॉक्टर विनीता वर्मा ,डॉक्टर सौरभ गुप्ता, डॉक्टर चांदनी सिंह के साथ शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।