मजदूरी का भुगतान नहीं होने से मनरेगा की योजना प्रभावित
मधुबन में मनरेगा के मजदूरों को चार महीने से मजदूरी नहीं मिली है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं और काम करने से इंकार कर रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, विशेष रूप से वृक्षारोपण और खेल मैदान...

मधुबन। मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को चार माह से मजदूरी नहीं मिलने से ये आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। साथ ही मजदूर मन से काम नहीं कर रहे हैं व मनरेगा में काम करने से इंकार भी कर दे रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित है। वृक्षारोपण तो पूर्णत: प्रभावित हो चुका है। साथ ही पक्का व कच्चा कार्य के साथ खेल मैदान को अंतिम रूप देने में मनरेगा के कर्मियों को मजदूर की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुखिया अशोक कुमार सिंह, रजिया देवी, सत्येन्द्र नारायण सिंह, बेवी यादव, आशा देवी, शिव दुलारी देवी, सविता देवी, ममता कुमारी, विजय कुमार आदि ने बताया कि लंबित मजदूरी का भुगतान नहीं होने से मनरेगा का कार्य योजना ठप प्राय: हो चुका है। वे लोग आश्वासन के सहारे सर्फि खेल मैदान के नर्मिाण में मजदूरों से काम निकलवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्य के लिए मजदूर भी काफी कम संख्या में उपलब्ध हो पा रहे हैं। पीओ नवीन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मधुबन में मनरेगा मजदूरों का 2 करोड़ 10 हजार 833 रूपए बकाया है। मनरेगा से विकास को गति नहीं मिल पा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।