Modi Government s Commitment to SC and OBC Welfare Key Developments Highlighted by MP Radha Mohan Singh मोदी सरकार अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है: राधामोहन सिंह, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsModi Government s Commitment to SC and OBC Welfare Key Developments Highlighted by MP Radha Mohan Singh

मोदी सरकार अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है: राधामोहन सिंह

केंद्र की मोदी सरकार अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। सांसद राधा मोहन सिंह ने किसान संगोष्ठी में कहा कि अनुसूचित जाति समाज अब देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 18 April 2025 01:39 AM
share Share
Follow Us on
मोदी सरकार अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है: राधामोहन सिंह

पहाड़पुर, निज संवाददाता। केंद्र की मोदी सरकार अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त बातें कृषि वज्ञिान केंद्र परसौनी में आयोजित अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत किसान संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अब देश का अनुसूचित जाति समाज देश की प्रगति में अपनी अहम भूमिका के साथ सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है। मोदी सरकार में आजादी के बाद पहली बार 12 केंद्रीय मंत्री एससी समुदाय से बनाये गए। अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को संविधान में संशोधन करके और अधिक सशक्त बनाया गया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा निरंतर उपेक्षा के पश्चात बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। साथ ही बाबा साहेब से जुड़े पांच पवत्रि स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया। काश्मीर से धारा 370 हटा कर डॉ० अम्बेडकर का सपना पूरा किया गया, जिसके पश्चात जम्मु और कश्मीर में भी अनुसचित जाति वर्ग को आरक्षण का अधिकार मिला। बाबासाहेब की जयंती 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा रखा गया। गुणवत्तापूर्ण शक्षिा के संकल्प के तहत श्रेयस योजना द्वारा उच्च शक्षिा के लिए 21,000 से अधिक एससी छात्र लाभान्वित हुए। श्रेष्ठा योजना के तहत 3 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित हुए और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में 4 करोड़ लाभार्थी पर लगभग 59,000 करोड़ खर्च हुए। 2014 के बाद से 2 करोड़ से अधिक छात्र प्री-मैट्रिक योजना से लाभान्वित हुए। इस अवसर पर गोवन्दिगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, डॉ अरविंद कुमार सिंह वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि वज्ञिान केंद्र पिपराकोठी, डॉ अभय कुमार सिंह वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि वज्ञिान केंद्र परसौनी, डॉ आशीष राय, डॉ अंशु गंगवार, पूर्व प्रमुख प्रेम कुमार गुप्ता, संजय पांडेय, अमरेन्द्र ठाकुर, ईश्वर चन्द्र सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।