Tragic Accident Claims Life of Promising Young Man Returning Home पिता की पुण्यतिथि पर आया था घर, महीने भर बाद उसका स्वयं हुआ दाह संस्कार, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTragic Accident Claims Life of Promising Young Man Returning Home

पिता की पुण्यतिथि पर आया था घर, महीने भर बाद उसका स्वयं हुआ दाह संस्कार

सिकरहना के सरूपा गांव निवासी मृत्युंजय कुमार अपने पिता की पुण्यतिथि पर घर आया था। मोतिहारी से लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 10 April 2025 01:09 AM
share Share
Follow Us on
पिता की पुण्यतिथि पर आया था घर, महीने भर बाद उसका स्वयं हुआ दाह संस्कार

सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका थानान्तर्गत सरूपा गांव निवासी योगी सिंह के पुत्र मृत्युंजय कुमार अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर करीब एक माह पूर्व घर आया था। उसके पिता की एक माह पूर्व पुण्यतिथि थी। पिछले साल ही उसके पिता की मौत हुयी थी। मृत्युंजय कुमार मंगलवार की देर संध्या बाइक से मोतिहारी से अपने घर लौट रहा था कि चिरैया थाना क्षेत्र के मश्रिौलिया मठ के समीप अनियंत्रित होकर वह पेड़ से टकरा गया और उसकी मौत हो गयी। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुयी थी। वह मुम्बई में प्राइवेट जॉब करता था। घर का वह कमाउ पुत था। उसकी मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण शम्भू सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि मृतक काफी होनहार लड़का था। उसकी मृत्यु की खबर सुन काफी गहरा धक्का लगा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।