मनरेगा योजना में राशि का आवंटन चार महीने से नहीं आया
आदापुर में मनरेगा योजना के तहत चार महीने से मजदूरी का आवंटन नहीं हुआ है, जिससे बेरोजगारी बढ़ गई है। मजदूरों का चार महीने से बकाया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कई मजदूर दूसरे राज्यों में...

आदापुर। प्रखंड में कहने के लिए तो मनरेगा योजना में चार महीने से राशि की आवंटन नहीं हुआ है। वृक्षा रोपण कार्य की गति स्थिर है। इससे क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ गई है। इस योजना के तहत कार्य करने वाले मजदूरों का मजदूरी चार महीने से बकाया है। इससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। मजदूर दूसरे राज्यों में पलायन करने लगे है। जिस मजदूरों के परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक है। उसमें का कुछ सदस्य मनरेगा में मजदूरी करते है, जो अकेला परिवार में सदस्य है वैसे लोग मनरेगा में कार्य नहीं करते है। क्योंकि समय से मजदूरी नहीं मिलती है। बताया जाता है कि 28 दिसंबर से मनरेगा मजदूरों का मजदूरी की राशि बकाया होने की बात अधिकारी बताते हैं। पीओ विनोद प्रभाकर ने बताया कि जो मजदूर इस योजना के तहत काम मांगते है उन्हें काम दिया जाता है। वे इस आशा में काम करते है कि सरकार से राशि की आवंटन होगी तब भुगतान मिलेगा। लेकिन उक्त अधिकारी ने बताया कि सरकार शीघ्र राशि की आपूर्ति करेगी।
उप प्रमुख मो.असलम बताते है कि मनरेगा योजना में चार पांच महीने से राशि आवंटन नहीं होने से मनरेगा के कार्यों में राशि के अभाव में ग्रहण लग गया है। मजदूरों को काम करने पर भी मजदूरी समय से नहीं मिल रहा है। इससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।