Aarti Kumari Advocates Women s Empowerment at India Youth MP 2025 Program सशक्त महिला से समृद्ध भारत का निर्माण: आरती, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsAarti Kumari Advocates Women s Empowerment at India Youth MP 2025 Program

सशक्त महिला से समृद्ध भारत का निर्माण: आरती

फोटो: मुंगेर-8, बिहार विधानसभा में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में भाग लेने वाली बीआरएम कॉलेज, मुंगेर की छात्रा आरती को प्रमाण- पत्र प्रदान करते अधिकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 31 March 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
सशक्त महिला से समृद्ध भारत का निर्माण: आरती

मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार को पटना स्थित बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा विकसित भारत युवा सांसद- 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बीआरएम कॉलेज के संस्कृत विभाग की छात्रा आरती कुमारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रस्तुत 11 संकल्पों की चर्चा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

आरती ने कहा कि, आज भी कन्या भ्रूण हत्या, बलात्कार, शिक्षा में बाधाएं और गरीबी जैसी समस्याएं महिलाओं के सशक्तिकरण में गंभीर अड़चनें हैं। आरती ने जोर देकर कहा कि, जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है, महिलाएं पूर्ण रूप से सशक्त नहीं बनती हैं , तब तक समृद्ध भारत की कल्पना करना भी कठिन है। इसके साथ ही आरती ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि, मुझे गर्व है कि, मैं बिहार की बेटी हूं। आरती ने बताया कि, बिहार सरकार ने कन्या प्रोत्साहन योजना, शराबबंदी योजना तथा सरकारी सेवाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकार के इन कदमों से से महिलाएं दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रही हैं।

वहीं, अंग्रेजी ऑनर्स की छात्रा तकरीम खुर्शीद ने भी आजादी के 75वें वर्ष में संविधान की उपलब्धियों पर अपनी आवाज बुलंद की। दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अजीत कुमार ठाकुर ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जबकि, संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो रामरेखा कुमार ने आरती की मेधावी प्रतिभा का जिक्र करते हुए कहा कि, वह भविष्य में प्रोफेसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। वहीं, दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर एवं कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने पर बीआरएम कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।