Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDM Avnish Kumar Singh Bans School Activities After 11 AM Due to Severe Heat
17 मई तक 11 बजे तक संचालित होंगे स्कूल
मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह ने 11 बजे के बाद सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 12 से 17 मई तक प्रभावी रहेगा। गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 13 May 2025 02:39 AM

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम अवनीश कुमार सिंह ने 11 बजे पूर्वाह्न के बाद जिले के सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 12 मई से 17 मई तक लागू रहेगा। डीएम ने जारी आदेश के माध्यम से कहा है कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य तथा जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में जिले के सभी विद्यालयों में पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।