Easter Celebration in Jamalpur Good Friday Observed by Christian Community जिले भर के गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया गया गुड फ्राइडे पर्व, प्रभु यीशु को किया याद, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsEaster Celebration in Jamalpur Good Friday Observed by Christian Community

जिले भर के गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया गया गुड फ्राइडे पर्व, प्रभु यीशु को किया याद

जमालपुर में ईसाई समुदाय का ईस्टर पर्व शुरू हो गया है। गुड फ्राईडे समारोह चार गिरजाघरों में मनाया गया, जिसमें प्रार्थना सभाएं, बाइबल पाठ और प्रभु यीशु का संदेश शामिल थे। फादर लाल बिहारी ने प्रेम और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 19 April 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
जिले भर के गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया गया गुड फ्राइडे पर्व, प्रभु यीशु को किया याद

जमालपुर। निज प्रतिनिधि ईसाई समुदाय का ईस्टर पर्व शुरू हो गया है। शुक्रवार को शहर के चार गिरजाघरों में गुड फ्राईडे समारोह पूवर्क मनाया गया। ईस्ट कॉलोनी स्थित संज जोसेफ कैथलिक चर्च जमालपुर, संत मेरी चर्च, बैप्टिस यूनियन चर्च, मुंगेर पथ स्थित संत पॉल चर्च में सुबह से संध्या तक प्रार्थना सभाएं, बाइबल पाठ, प्रभु यीशु का संदेश, झांकी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसकी शुरूआत ईस्ट कॉलोनी स्थित बैप्टिस्ट यूनियन चर्च जमालपुर से किया गया। तथा विशेष प्रार्थना समा आयोजित की गयी। वहीं प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर दी गई सात वाणियों पर गहराई से मनन और विचार किया गया। मौके पर फादर पादरी लाल बिहारी ने प्रभु के प्रेम और क्षमा के संदेश को आत्मसात करने और समाज में शांति एवं भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे सिर्फ दुख और बलिदान का दिन नहीं है, बल्कि यह प्रेम, क्षमा और उद्धार का प्रतीक है। हमें यीशु के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम और शांति फैलाने का प्रयास करना चाहिए।

वहीं अन्य वक्ताओं ने प्रभु यीशु के बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला। संत पॉल चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। वहीं संत पॉल चर्च में फादर एंड्रू राजा की अध्यक्षता में प्रार्थना सभाएं आयोजित हुई। तथा करीब 14 स्थानों पर झांकियां, बाईबल पाठ आदि कार्यक्रम किया गया। पहले स्थान पे प्रभु यीशु को प्राणदंड की आज्ञा संबंधित पूजा अर्चना की गई, इसके बाद अन्य स्थानों पर क्रूस लेकर यात्रा शुरू हुआ। यीशु के मृत शरीर (प्रतीक) चर्च में स्थापित कब्र में ईसाई रीति रिवाज के साथ दफनाया गया। इसके बाद प्रभु यीशु के बलिदान की पूजा-अर्चना की गई। मौके पर फादर एंड्रू राजा ने कहा कि प्रभु यीशु द्वारा दिये गये संदेशों में प्रेम, शांति, भाईचारगी समाहित है। इनके आदर्श व विचारों को आत्मसात करने की आज मानव जाति को नितांत जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के नाम मात्र स्मरण से ही भक्तों के कष्ट दूर हो जाते है। आज प्रभु को याद करने का शुभ दिन है। उन्होंने प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाऐ जाने की विस्तृत जानकारी चित्रण द्वारा दर्शाकर किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।