International Kho-Kho Player Harimohan Singh Appointed Manager of Girls Team for Khelo India Youth Games 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स बालिका टीम के मैनेजर बने हरिमोहन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsInternational Kho-Kho Player Harimohan Singh Appointed Manager of Girls Team for Khelo India Youth Games 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स बालिका टीम के मैनेजर बने हरिमोहन

मुंगेर के अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 के लिए खो-खो बालिका टीम का प्रबंधक बनाया गया है। यह जिम्मेदारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने दी है। हाल ही में हरिमोहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 6 May 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स बालिका टीम के मैनेजर बने हरिमोहन

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर के अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 को लेकर खो-खो बालिका टीम का प्रबंधक बनाया गया है। हरिमोहन को यह जिम्मेदारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने सौंपा है। गौरतलब है कि बिपार्ड गया जिला में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 के खो-खो नेशनल प्रतियोगिता को लेकर खेल व खिलाड़ी को निःस्वार्थ भाव से बढ़ावा देने के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार स्टेट बालिका खो-खो टीम का बिहार स्टेट टीम का मैनेजर बनाया है। हाल ही में हरिमोहन के नेतृत्व में मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर बिहार बालक एवं बालिका टीम का प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया था।

हरिमोहन के मैनेजर बनने पर कई संगठनों व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।