विस चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
मुंगेर में जदयू की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शामिल हुए। संजय कुमार झा ने संगठन को सक्रिय बनाने की बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाएं...

मुंगेर, निज संवाददाता । जदयू जिलाध्यक्ष सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रभारी की वर्चुअल बैठक शनिवार को हुई। वर्चुअल बैठक को पटना स्थित पार्टी कार्यालय से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा कर रहे थे। मुख्य अतिथि ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की बात कही। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति राज्यभर में प्रो-इनकंवेंसी की लहर है। हमारे नेता सदैव पांच वर्ष आगे की सोचते हैं। जातीय गणना की ऐतिहासिक पहल उन्हीं की दूरदष्टि का उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में गांव-गांव जाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।
डिजिटल माध्यम से भी अपनी नीतियों को मजबूती से रखने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा हम सबको एकजुट होकर दिन रात मेहनत कर पूरी ताकत आगामी विधानसभा चुनाव में झोंकनी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।