Kharagpur Ward 12 By-Election Nomination Filed by Two Candidates वार्ड 12 उपचुनाव के लिए दो ने किया नामांकन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsKharagpur Ward 12 By-Election Nomination Filed by Two Candidates

वार्ड 12 उपचुनाव के लिए दो ने किया नामांकन

हवेली खड़गपुर के वार्ड संख्या 12 में पार्षद पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। यह उपचुनाव पूर्व पार्षद की सदस्यता रद्द होने के बाद कराया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 5 June 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
वार्ड 12 उपचुनाव के लिए दो ने किया नामांकन

हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 में पार्षद पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। यह उपचुनाव पूर्व पार्षद की सदस्यता रद्द होने के बाद कराया जा रहा है। नामांकन की प्रक्रिया 28 मई से शुरू हुई थी। सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि बुधवार को बेबी देवी और वार्ड 12 की सिरीन नाज ने नामांकन दाखिल किया। उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। एसडीओ राजीव रौशन को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। बीडीओ प्रियंका कुमारी, प्रभारी सीओ हेलेंद्र कुमार सिंह, बीपीआरओ मनोज कुमार और बीडब्लूओ रमेश कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

नामांकन 5 जून तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून से 9 जून तक होगी। नाम वापसी की तिथि 10 जून से 12 जून तक तय की गई है। अंतिम सूची का प्रकाशन और चुनाव चिन्ह का आवंटन 13 जून को होगा। मतदान 28 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 30 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।