Murder of Pramod Singh Shocks Family and Village in Bihar प्रमोद सिंह की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMurder of Pramod Singh Shocks Family and Village in Bihar

प्रमोद सिंह की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

है कि मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले प्रमोद सिंह की हत्या से यहां के लोग आक्रोशित हैं। गौरतलब है कि बरियारपुर प्रखंड की हरिमनार पंचायत के हरिनमा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 16 April 2025 04:05 AM
share Share
Follow Us on
प्रमोद सिंह की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

बरियारपुर। निज संवाददाता हरिनमार पंचायत के हरिनमार गांव निवासी स्व. रामचंद्र सिंह के बड़े पुत्र प्रमोद सिंह की हिमाचल प्रदेश के उना जिले में हुई हत्या की खबर मिलते से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक प्रमोद सिंह की मां चिंता देवी का आंसू थामने का नाम नहीं ले रहा है। पुत्र की हत्या की खबर सुनते ही चिंता देवी बेहोश हो गई। परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे, परिजनों का कहना है कि मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले प्रमोद सिंह की हत्या से यहां के लोग आक्रोशित हैं।

गौरतलब है कि बरियारपुर प्रखंड की हरिमनार पंचायत के हरिनमार गांव निवासी प्रमोद सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हिमाचल प्रदेश के उना जिले के घालूवाला पुल के पास झोपड़ी में रहकर मजदूरी करता था। इसी क्रम में बीते रविवार को आपसी विवाद में उसकी पीट कर हत्या कर दी गयी। हत्या के समय पत्नी कबूतरी देवी सहित उनके बच्चे भी साथ थे। पत्नी कबूतरी देवी को भी पति का बचाव करने में चोट आई। प्रमोद सिंह स्व रामचंद्र सिंह का पुत्र था।

रामचंद्र सिंह को पांच पुत्र क्रमशः प्रमोद सिंह, जमादार सिंह, दरोगा सिंह, हकीम सिंह, तथा इंदल सिंह है। प्रमोद सिंह ही प्रदेश में मजदूरी करता था। अन्य सभी भाई गांव में ही खेती तथा मजदूरी करता है। मृतक के भाई जमादार सिंह ने कहा कि उनके भाई का शव अब तक गांव नहीं पहुंचा है। शव आने के बाद हरिनमार गंगा घाट पर ही दाह संस्कार किया जायेगा। मृतक के भाई ने बताया प्रमोद सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हिमाचल प्रदेश में ही मजदूरी करके जीवन यापन करता था। उनकी मां चिंता देवी घर में बेसुध पड़ी हुई है। वे पुत्र के शव को आने का इंतजार कर रही है। वहीं गांव के लोगों में भी इस घटना मायूसी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।