Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAttempted Rape of Minor Girl in Aurai Village Police Investigation Underway
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास
औराई के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी गांव के एक लड़के ने उसे पकड़कर कपड़ा ठूंस दिया। आरोपित...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 16 June 2025 11:18 PM

औराई। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामले को लेकर लड़की ने थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच गांव का ही एक लड़का उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर अपने घर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। चिल्लाने पर उसके घरवाले जग गये तो सभी ने मुंह बंद रखने की धमकी देकर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि आरोपित के पिता को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है।
आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।