प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए सरकार ने भेजी अनुशंसा
बिहार सरकार ने कॉलेजों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालयों को अनुशंसा भेजी है। कुलपति प्राचार्यों की नियुक्ति करेंगे, जिसमें सभी दस्तावेजों और सेहत की जांच की जाएगी।...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कॉलेजों में नियमित प्राचार्य की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों को अनुशंसा भेज दी है। सरकार के उपसचिव की तरफ से विश्वविद्यालयों को भेजे पत्र में कहा गया है कि कुलपति ही कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति करेंगे। लेकिन नियुक्ति करने से पहले प्राचार्यों के सभी दस्तावेजों की जांच की जायेगी। इसमें शैक्षिक प्रमाणपत्र से लेकर चरित्र प्रमाणपत्र की भी जांच की जायेगी। नियुक्ति से पहले प्राचार्यों की सेहत की भी जांच की जायेगी। विश्वविद्यालय सेवा आयोग की तरफ से पूरे बिहार में नियमित प्राचार्यों की बहाली की गई है। सभी विश्वविद्यालयों ने सरकार को 114 प्राचार्यों के पदों की अनुशंसा भेजी थी। नई बहाली में बीआरएबीयू को 23 नियमित प्राचार्य मिले हैं। सरकार से अनुशंसा आने के बाद नियमित प्राचार्यों के पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। नये प्राचार्यों के पोस्टिंग के बाद पहले से जमे कई प्राचार्यों का तबादला भी किया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।