अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा का धरना-प्रदर्शन 20 को
मुशहरी में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की ओर से 20 मार्च को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन किसानों, मजदूरों, गरीब भूमिहीनों और आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर होगा। प्रखंड अध्यक्ष...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 17 March 2025 09:53 PM

मुशहरी, हिसं। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की मुशहरी प्रखंड कमेटी की ओर से 20 मार्च को प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी सोमवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम ने दी। बताया कि प्रदर्शन किसानों, मजदूरों, गरीब भूमिहीनों और आम जनता की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर होगा। इसको लेकर विभिन्न गांव में अलग-अलग बैठक कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।