Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGrand Kalash Yatra Marks Inauguration of 11-Day Shri Lakshmi Narayan Mahayagya
कांटी में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ
कांटी के हरचंदा में 11 दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में 1008 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञाचार्य अभिषेक कुमार दूबे और आचार्य आशुतोष...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 30 April 2025 07:44 PM
कांटी। हरचंदा में 11 दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 1008 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक गुरुकुलम से पधारे यज्ञाचार्य अभिषेक कुमार दूबे व आचार्य आशुतोष कुमार द्विवेदी यज्ञ का संचालन कर रहे हैं। आचार्य द्वय ने कहा कि महायज्ञ से जगत का कल्याण होता है। यज्ञ में अयोध्या से पधारे छोटे बापू जी महाराज रामकथा का रसपान कराएंगे। कलशयात्रा में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष लखींद्र साह, द्वारिका साह, संतोष, संजय चौधरी, डॉ. अशोक आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।