Harassed woman for dowry now trying to kidnap दहेज के लिए प्रताड़ित कर महिला के साथ मारपीट, अब अगवा करने का कर रहा प्रयास, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsHarassed woman for dowry now trying to kidnap

दहेज के लिए प्रताड़ित कर महिला के साथ मारपीट, अब अगवा करने का कर रहा प्रयास

दहेज के लिए प्रताड़ित कर महिला के साथ मारपीट, अब अगवा करने का कर रहा प्रयासदहेज के लिए प्रताड़ित कर महिला के साथ मारपीट, अब अगवा करने का कर रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 26 April 2021 05:00 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए प्रताड़ित कर महिला के साथ मारपीट, अब अगवा करने का कर रहा प्रयास

अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दुल्लाह निवासी प्रिया कुमारी को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अहियापुर थाने में शिकायत करने गई, जहां पुलिसकर्मियों ने उसका आवेदन नहीं लिया। इसके बाद एसएसपी से गुहार लगायी।

इसके बाद अहियापुर थानेदार ने मामले में एफआईआर की। इसमें पति रमेश कुमार, सास जानकी देवी, ससुर राजेंद्र साह, जेठ उमेश कुमार व गोतनी गीता देवी को आरोपित किया है। लेकिन, पुलिस एफआईआर से आगे कार्रवाई नहीं बढ़ा सकी है। पीड़िता दहशत में है। कभी भी उसके साथ अनहोनी हो सकती है। दो दिन पूर्व उसे अगवा करने का भी आरोपितों ने प्रयास किया था। लेकिन, वह किसी तहर बचकर निकल गयी। इसकी सूचना अहियापुर थाने को दी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने मामले को गंभीरत से नहीं लिया। वह अपनी सुरक्षा को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी के कार्यालयों का चक्कर लगा रही है। लेकिन, कोई इसपर अमल नहीं कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।