Indian Bank Employees Union Calls for Nationwide Strike on April 25 इंडियन बैंक कर्मी 25 अप्रैल को करेंगे देशव्यापी हड़ताल, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsIndian Bank Employees Union Calls for Nationwide Strike on April 25

इंडियन बैंक कर्मी 25 अप्रैल को करेंगे देशव्यापी हड़ताल

इंडियन बैंक के कर्मचारी यूनियन ने 25 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल में कर्मचारियों की भर्ती, सुरक्षा, पॉलिसी और पेंशन जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। मुजफ्फरपुर मंडल के कर्मचारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 12 April 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
इंडियन बैंक कर्मी 25 अप्रैल को करेंगे देशव्यापी हड़ताल

मुजफ्फरपुर, वसं। इंडियन बैंक के कर्मचारी यूनियन ने 25 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारियों की उचित संख्या में भर्ती, उनकी सुरक्षा, उनकी पॉलिसी और पेंशन सहित कई मुद्दों को लेकर हड़ताल होगी। इस क्रम में शुक्रवार को प्रबंधन को चेतावनी देते हुए मुजफ्फरपुर मंडल के सभी कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जताया। साथ ही सभी मंडलीय और एफजीएम कार्यालयों के पास प्रदर्शन के बाद प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। इसकी जानकारी इंडियन बैंक एम्प्लॉयज यूनियन के बिहार संगठन के मंडलीय सचिव आलोक रंजन ने शुक्रवार को दी। मौके पर आलोक रंजन के अलावा मंडल सचिव सर्वेश कुमार, अवनीश तिवारी, स्वर्णिमा, अशोक कुमार थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।