जांच में जिनकी लापरवाही मिलेगी, बख्शे नहीं जाएंगे : चिराग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रामपुरमनी में अग्निकांड की जांच कराने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस दिया और मुख्यमंत्री से दमकल गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। सभी...

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि रामपुरमनी में भीषण अग्निकांड की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। वे रामपुरमनी में अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर सभी प्रखंडों और थाना में दमकल की गाड़ी बढ़ाने के लिए बात करेंगे। सभी अग्निपीड़ितों को इंदिरा आवास से पक्का मकान दिया जाएगा, जब तक घर नहीं होगा, तब तक प्रशासनिक स्तर से रहने की अस्थाई व्यवस्था रहेगी। इस दौरान आश्रितों को आपदा से मिलने वाले चार-चार लाख रुपए का चेक दिया। एसडीओ पूर्वी को अग्निपीड़ित परिवारों को बीस-बीस हजार की राशि जल्द देने को कहा।
इस मौके पर सीओ पल्लवी कुमारी, लोजपा जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानू, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार, राजकुमार पासवान, प्रदेश महासचिव विनीता सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पिंकी कुमारी, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, सकरा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मुशहरी अध्यक्ष बासुदेव साह आदि थे। इधर, कांग्रेस नेता उमेश कुमार राम ने सरकार और प्रशासन से हरसंभव सहायता देने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।