Congress Protests Against Chargesheet Including Sonia and Rahul Gandhi in National Herald Case कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsCongress Protests Against Chargesheet Including Sonia and Rahul Gandhi in National Herald Case

कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया

गाजियाबाद में कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम शामिल किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादWed, 16 April 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया

गाजियाबाद। नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन मामले में दाखिल चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम शामिल किए जाने के विरोध में बुधवार को जिला और महानगर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ नारेबाजी की। देशव्यापी आह्वान के तहत सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे।वह मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। इसके कुछ देर बाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले से सोनिया गांधी और राहुल गांधी का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद भी चार्जशीट में दोनों के नाम शामिल कर लिए गए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ पूरा देश खड़ा है। वहीं बिजेंद्र यादव, डॉ. संजीव शर्मा और लोकेश चौधरी ने भी केंद्र सरकार की निंदा की। इस मौके पर कमलेश कुमारी, अजय वर्मा, नरेंद्र राठी, वीरसिंह चौधरी सुनील शर्मा, हरिओम गुप्ता, सविता गौतम, आसिफ सैफी, अकबर चौधरी, युनुस आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।