Police Arrest Five Accused in Bihar Land Dispute Firing and Arms Act Violations अलग-अलग मामलों के पांच अभियुक्त गिरफ्तार, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Arrest Five Accused in Bihar Land Dispute Firing and Arms Act Violations

अलग-अलग मामलों के पांच अभियुक्त गिरफ्तार

बिहिया। बिहिया व तीयर थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 16 April 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग मामलों के पांच अभियुक्त गिरफ्तार

बिहिया। निज संवाददाता बिहिया व तीयर थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गत सोमवार को नगर के राजा बाजार चौक पर जमीन पर दखल कब्जा करने के विवाद में फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में बिहिया नगर निवासी रंगराज उर्फ रंगलाल, कुंदन ठाकुर एवं विनोद शर्मा शामिल हैं। बता दें कि उक्त मामले में देवेन्द्र प्रसाद के बयान पर 26 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिनमें से तीन नामजदों को पुलिस पूर्व में भी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं बिहिया पुलिस ने बिहिया नगर के वार्ड नंबर आठ स्थित महादलित टोला में गत शनिवार की शाम मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता व उनके बॉडीगार्ड की ओर से फायरिंग किये जाने के मामले में बॉडीगार्ड पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले स्व. उमेश्वर सिंह के पुत्र रजनीकांत कुमार को गिरफ्तार किया है। तीयर थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर निवासी रामनवमी यादव के पुत्र राजकुमार यादव उर्फ गुड्डु यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।