BJP Launches Waqf Reform Awareness Campaign in Bihar वक्फ संशोधन कानून को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP Launches Waqf Reform Awareness Campaign in Bihar

वक्फ संशोधन कानून को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

प्रदेश भाजपा कार्यालय में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान पर बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि 19 अप्रैल को कार्यशाला होगी। यह अभियान मुस्लिम समुदाय के सशक्तीकरण और भ्रष्टाचार रोकने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 16 April 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
वक्फ संशोधन कानून को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि वक्फ संशोधन कानून को पार्टी जन-जन तक पहुंचाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 19 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें संगठनात्मक दृष्टिकोण से सभी 52 जिलों के लोग शामिल होंगे। जनजागरण अभियान के माध्यम से भाजपा वक्फ संशोधन के फायदे को समाज के अंतिम पायदान के मुस्लिम भाई-बहनों तक ले जायेगी। जनजागरण अभियान के तहत बैठक और कार्यशाला बिहार के सभी जिलों में होगी जिसमें डॉक्टर, अभिनेता, वकील, शिक्षाविद, मीडिया की प्रमुख हस्तियां, महिला कार्यकर्ता और सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोग शामिल होंगे। अभियान की सफलता के लिए पार्टी के अन्य मोर्चा को भी लगाया जाएगा। साथ ही सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद भी इस अभियान को लेकर अपने क्षेत्रों में जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और सामाजिक न्याय सुनिश्चित होगा। मुस्लिम समुदाय के सशक्तीकरण की दिशा में एनडीए सरकार की यह एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक पहल है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद साबिर अली, अभियान टोली के सदस्य प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, मृत्युंजय झा, कमरूजमां अंसारी, तुफैल कादरी, मो. कमाल, मो. नौशाद आलम, मो. रहमान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।