एक राष्ट्र, एक चुनाव से लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी: संजय सेठ
रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि इससे देश का विकास होगा और काम सुचारू रूप से चलेगा। उन्होंने...

रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में एक राष्ट्र, एक चुनाव, विषय पर बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश का सर्वांगीण विकास होगा और सारे कार्य सुचारू तौर पर चलेंगे। एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में आर्थिक और हर स्तर पर सुधारीकरण होंगे, जिससे देश और लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। साथ ही, काम के घंटों का भी काफी नुकसान होता है। देश में हर पांच वर्ष में 1012 दिनों तक आचारसंहित लागू रहती है, जिससे काम का नुकसान होता है। यह एक गंभीर विषय है, जिसपर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा होनी चाहिए, जिससे सही निर्णय लिया जा सके।
कार्यक्रम में सीयूजे के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव कमल बिट्टू, भी उपस्थित थे। कुलपति को स्मृतिचिन्ह, शॉल और उन्होंने विश्वविद्यालय से प्रकाशित पुस्तकें, भेंट कर सम्मानित किया। कुलपति ने लिंगदोह आयोग के वजह से देश के चुनाव में जो बदलाव आए, उससे विद्यार्थियों को अवगत कराया। वहीं, राजीव कमल बिट्टू, ने कहा कि भारत ने आजादी के बाद शुरुआती वर्षों में एक चुनाव करवाए थे और आज यह बहुत प्रासंगिक है कि हम इस विषय पर विचार करें, ताकि एक राष्ट्र बना सकें। सीयूजे के डीन, मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय डॉ आलोक गुप्ता, ने एक राष्ट्र एक चुनाव, पर कहा कि इससे भ्रष्टाचार मिटेगा और शिक्षा क्षेत्र को भी बेहतर बना पाएंगे, क्योंकि सारे चुनाव स्कूलों में होते हैं और शिक्षक अपना मूल योगदान शिक्षा में दे पाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों को भी लाभ मिलेगा। सहायक प्राध्यापक डॉ संजय अग्रवाल, ने कहा कि इससे भ्रष्टाचार मुक्त देश बना पाएंगे।
कार्यक्रम में प्रो केबी पंडा सहित अन्य शिक्षकों के अलावा विद्यार्थियों ने भी रायशुमारी की। संचालन डॉ प्रज्ञा शुक्ला, ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।