Weather Alert Rainfall and Thunderstorms Expected in Bihar Until April 20 पटना में छाए रहेंगे बादल, किशनगंज और अररिया में आज भारी वर्षा की चेतावनी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsWeather Alert Rainfall and Thunderstorms Expected in Bihar Until April 20

पटना में छाए रहेंगे बादल, किशनगंज और अररिया में आज भारी वर्षा की चेतावनी

बिहार में 20 अप्रैल तक बारिश की गतिविधियों का अनुमान है। पूर्वी मध्यप्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पटना व आस-पास गरज-तड़क के साथ बारिश की संभावना है। किशनगंज और अररिया में भारी वर्षा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 16 April 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
पटना में छाए रहेंगे बादल, किशनगंज और अररिया में आज भारी वर्षा की चेतावनी

सूबे में बारिश की छिटपुट गतिविधियां 20 अप्रैल तक बनी रहेगी। इस बीच कहीं कहीं तेज बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। दरअसल पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका का प्रभाव बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना व आसपास इलाकों में गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की संभावना है। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान ने गुरुवार को किशनगंज और अररिया जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी व मध्य बिहार के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी की चेतावनी है। सर्वाधिक वर्षा गया के डोभी में 8.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को पटना सहित अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। पटना और आसपास इलाकों में शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे जबकि दिन में लोगों ने गर्मी महसूस की। 

प्रमुख शहरों के तापमान में हुई बढ़ोतरी :  बुधवार को पटना सहित प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना व गया के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री, औरंगाबाद में 1.7 डिग्री, डेहरी में दो डिग्री, बक्सर में 3.7 डिग्री, भोजपुर में 2.2 डिग्री, नालंदा में 2.4 डिग्री, जमुई में 3.3 डिग्री, बांका में 2.5 डिग्री, कटिहार में तीन डिग्री, पूर्णिया में 1.8 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, सुपौल में 3.3 डिग्री, मधुबनी में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।  अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में दशमलव अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान :

 शहर         अधिकतम       न्यूनतम 

पटना             35.1           24.4

गया               36.6           20.8

भागलपुर        35.7           23.6

मुजफ्फरपुर     34.2           24.1

पूर्णिया 34.8 23.3

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।