करजा : चोरी की बाइक के साथ पश्चिम चंपारण का युवक गिरफ्तार
मड़वन में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ कुंदन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। वह पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र के मलकौनी का निवासी है। बाइक पर किसी अन्य वाहन का नंबर प्लेट...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 31 May 2025 09:02 PM

मड़वन। एक संवाददाता करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक के समीप से पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया। वह पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मलकौनी का रहने वाला है। उसकी बाइक पर किसी अन्य वाहन का नंबर प्लेट लगा था। जांच में बाइक के चोरी के होने की जानकारी मिल। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।