फरार विवाहिता प्रेमी संग बरामद
मीनापुर के सिवाईपट्टी थाने से 23 अप्रैल को प्रेमी के साथ फरार महिला को शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के सुमेरा क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर के आधार पर उसे खोज निकाला। महिला के पति ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 2 May 2025 07:47 PM

मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के एक गांव से बीते 23 अप्रैल को प्रेमी संग फरार महिला को पुलिस ने पश्चिम चंपारण के सुमेरा थाने क्षेत्र से शुक्रवार को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि मोबाइल सीडीआर के आधार पर महिला को उसके प्रेमी के साथ सुमेरा पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसको सिवाईपट्टी थाना लाया जाएगा। मामले को लेकर महिला के पति ने थाना में केस दर्ज कराया है। महिला की दो साल पहले शादी हुई है। उसे एक बच्ची भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।