Sudden Heart Attack Claims Life of Panchayat Head Nantoons Mahato in Bochaha पंचायती के दौरान सरपंच को पड़ा दिल का दौरा, मौत, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSudden Heart Attack Claims Life of Panchayat Head Nantoons Mahato in Bochaha

पंचायती के दौरान सरपंच को पड़ा दिल का दौरा, मौत

बोचहां के कफेन चौधरी पंचायत में एक पंचायती के दौरान सरपंच नानटून महतो को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। वे 65 वर्ष के थे और पहली बार सरपंच बने थे। उनके दो पुत्र हैं, जिनमें एक दिल्ली में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 22 April 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
पंचायती के दौरान सरपंच को पड़ा दिल का दौरा, मौत

बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की कफेन चौधरी पंचायत में मंगलवार को एक मामले की पंचायती के दौरान सरपंच नानटून महतो को दिल का दौरा पड़ा। इससे उनकी मौत हो गई। वे 65 वर्ष के थे। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य मुनचुन कुमारी ने बताया कि कफेन डोमा बाजार स्थित कार्यालय में वह पंचायती करा रहे थे। इस दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच के दो पुत्र रंजीत महतो एवं प्यारे महतो हैं। बड़ा पुत्र रंजीत महतो दिल्ली में मजदूरी करता है। वह वहां से घर के लिए रवाना हो गया है। उनके आने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नानटून पहली बार सरपंच बने थे। उनके निधन पर मीनापुर विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, कृष्णा पासवान, अब्दुल कादिर, संजीव बिहारी, संजू कुमारी, अनीश कुमार शाही, मुखिया शिव कुमार महतो, विनोद पासवान आदि ने शोक व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।