महिला समेत तीन लड़कियां अपहृत
बेतिया जिले के नरकटियागंज, गौनाहा, नौतन और मझौलिया थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से एक महिला और तीन किशोरियों का अपहरण किया गया है। अपहृतों के परिजनों ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले...

बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के नरकटियागंज, गौनाहा, नौतन व मझौलिया थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से एक महिला समेत तीन किशोरियों का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया गया है। अपह्रतों के परिजनों ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नीयत से किशोरी का अपहरण सुबह आठ बजे कर लिया गया। किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपित उसे बाइक पर बैठा कर ले गया। मामले में किशोरी की मां ने नौतन थाना में अपने गांव के शत्रुध्न साह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जबकि नरकटियागंज के एक मोहल्ले से 17 वर्षीय लड़की का अपहरण हुआ है। लड़की घर से ट्यूशन पढ़ने के बहाने निकली और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। अपहृता की मां ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में बताया है कि सुबह में उसकी लड़की कोचिंग करने निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। छानबीन करने पर पता चला कि चनपटिया के श्याम सिनेमा रोड वार्ड तीन निवासी राजकुमार उर्फ सागर ने शादी के नीयत से उसकी पुत्री का अपहरण किया है। राजकुमार के मोबाइल पर बात करने पर उसकी पुत्री से भी बात हुई। लड़की की मां ने अपनी पुत्री के अपहरण के साजिश में श्रेयांश राय व निशांत कुमार के शामिल होने की आशंका जताई है। वहीं गौनाहा थाना के एक गांव से महिला का अपहरण किया गया है। महिला छह माह पहले ससुराल से मायके आई थी। महिला के पति बाहर रहते हैं। मामले में महिला की मां ने बृजेश महतो, विद्यावती देवी, विकास महतो, श्याम कुमार, विजय कुमार, नगीना महतो आदि के खिलाफ गौनाहा थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। वही मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण किया गया है। मामले में किशोरी की मां ने मझौलिया थाना में मचन पासवान, रोहित पासवान समेत नौ लोगों के को नामजद किया है। किशोरी की मां ने एफआईआर में बताया है कि 16 फरवरी की रात वह अपना दुकान बंद कर रही थी। उनकी पुत्री दरवाजे पर थी। इसी दौरान बाइक से दो लोग आए और उसकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठा कर फरार हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।