Suspicious Death of 21-Year-Old Durga Devi in Hanuman Nagar Police Investigation Underway संदिग्ध हालत में पंखे से लटकता महिला का शव मिला, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSuspicious Death of 21-Year-Old Durga Devi in Hanuman Nagar Police Investigation Underway

संदिग्ध हालत में पंखे से लटकता महिला का शव मिला

गायघाट के हनुमाननगर गांव में 21 वर्षीय दुर्गा देवी का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता शव मिला। दुर्गा की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और कुछ समय पहले वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। विवाद के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 3 April 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हालत में पंखे से लटकता महिला का शव मिला

गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में गुरुवार को दुर्गा देवी (21) का संदिग्ध हालत में पंखे से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

दुर्गा देवी की मां रंजू देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र के देकुली चट्टी निवासी राजकुमार महतो के पुत्र रोहित कुमार से की थी। करीब डेढ़ माह पहले पुत्री अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मामले को लेकर दामाद रोहित ने सोनकी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद बीते सोमवार को सोनकी थाने की पुलिस ने दुर्गा को बरामद कर लिया था।

मंगलवार को सोनकी थाना पहुंचकर अपनी पुत्री दुर्गा व आठ माह की नतिनी को साथ लेकर हनुमाननगर चली आई। वहीं, बुधवार की शाम उनका दामाद भी आया। देर रात दुर्गा व रोहित के बीच विवाद हुआ। उसके बाद दोनों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद दोनो अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे तक जब दुर्गा कमरे का दरवाजा नहीं खोली तो खिड़की से देखा कि दुर्गा छत के पंखे से लटक रही थी। घटना के बाद रोहित फरार हो गया। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।