पंसस पति की सड़क दुर्घटना में मौत
पूर्वी चंपारण के पड़सौनिया में ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से आलू कारोबारी चन्द्रेश्वर साह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी पंचायत सदस्य हैं और परिवार में दो...

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्वी चंपारण के पड़सौनिया के समीप ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सिवाईपट्टी थाना के टेंगरारी गांव के आलू कारोबारी चन्द्रेश्वर साह (52) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रविवार को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई है। उनकी पत्नी पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी है। मुखिया अभिषेक कुमार ने बताया कि चन्द्रेश्वर आलू की खरीद करने पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के पड़सौनिया गया था। वहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसको दो लड़का और तीन लड़की है। एक लड़की की शादी होनी अभी बाकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।