मुनिसंघ का हुआ मंगल विहार, दी गयी श्रद्धापूर्ण विदाई
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता।लगभग दो माह के नवादा प्रवास के बाद मुनि संघ में शामिल जैन संतों व साध्वियों का बुधवार को प्रातःकालीन बेला में नवादा से पावापुरी के लिए मंगल विहार हो गया।

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लगभग दो माह के नवादा प्रवास के बाद मुनि संघ में शामिल जैन संतों व साध्वियों का बुधवार को प्रातःकालीन बेला में नवादा से पावापुरी के लिए मंगल विहार हो गया। नवादा से विहार करते हुए मुनि संघ सर्वप्रथम श्री गुणावां जी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पहुंचा, जहां जिनेंद्र प्रभु का मंगल अभिषेक का दर्शन किया। मुनिसंघ आज गिरियक में रात्रि प्रवास के बाद आगामी कल गुरुवार को पावापुरी पहुंचेगा, जहां से पटना होते हुए आरा पहुंचेगा। आरा में मुनि संघ का चातुर्मास संभावित है। प्रख्यात दिगम्बर जैन संत श्रमण मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने इस मौके पर कहा कि तन के उजले एवं मन के काले लोग बेहद खतरनाक होते हैं।
ऐसे लोग से सावधान रहने की जरूरत है। मुनिश्री जैन धर्मालंबियों द्वारा आयोजित श्री 1008 महासिद्धिकारक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतिम अंतिम दिवस पर देर शाम श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुनिश्री ने कहा कि लोग दिखते कुछ और हैं और होते कुछ और हैं। ऐसे लोग घर, परिवार, समाज और देश के लिए खतरा होते हैं। उन्होंने कहा कि तन का काला चलेगा, लेकिन मन के काले को कभी भी अहमियत नहीं दी जानी चाहिए। ऐसे लोग कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। मुनि संघ में शामिल 105 श्री विशाम्यश्री माता जी, धवलश्री माता जी, क्षुल्लक श्री विश्व मर्यादा सागर जी महाराज, ब्रह्मचारिणी अलका बहन व भारती बहन व अनिल भैया उपस्थित थे। जैन धर्मावलंबियों की रही सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम में स्थानीय जैन समाज के दीपक जैन, अभय बड़जात्या, उदय बड़जात्या, राजेश जैन, भीमराज गंगवाल, अशोक कुमार जैन, मनोज काला, उत्सव पांड्या, निर्भय बड़जात्या, मनोज जैन, सुनील काला, पदम चंद काला, जय कुमार छाबड़ा, भाग चन्द, प्रदीप सेठी, महेश जैन, रौशन, नितेश, बाबू, संदीप, आयुष, अशोक, विकास, संतोष पांड्या, कांता गंगवाल, सुषमा जैन, लक्ष्मी जैन, सुनीता बड़जात्या, चंदा बड़जात्या, सुनीता जैन, ममता काला, लक्की गंगवाल, शीला जैन, रीता सेठी, संतोष छाबड़ा, प्रेमलता काला, अल्पना पाटनी, रजनी, वीणा, मिंटू, नीतू, सीमा, विनीता, राजुल, सोनल, मधु, अनिता, अंजू, सपना, सोनी, शालिनी, स्विटी, श्रुति, श्रेया, राशि, मानसी, नैंसी, गहना, अंजलि, वर्षा व रिया सहित भारी संख्या में स्थानीय व निकटवर्ती जिलों के जैन श्रद्धालुओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।