Mukesh Kumar Bunti Appointed as Member of My Bharat Center Selection Committee मुकेश कुमार बंटी जिला माय भारत केंद्र की चयन समिति में नियुक्त, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMukesh Kumar Bunti Appointed as Member of My Bharat Center Selection Committee

मुकेश कुमार बंटी जिला माय भारत केंद्र की चयन समिति में नियुक्त

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी को माय भारत केंद्र की चयन समिति सदस्य और जिला सलाहकार के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक कार्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 22 May 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
मुकेश कुमार बंटी जिला माय भारत केंद्र की चयन समिति में नियुक्त

सीवान। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी को जिले के माय भारत केंद्र की चयन समिति सदस्य एवं जिला सलाहकार के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता व युवाओं के सशक्तिकरण में योगदान को मान्यता स्वरूप दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने इस उपलब्धि को बिहार के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि बंटी के नेतृत्व में युवा वर्ग को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। मुकेश बंटी ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

बधाई देने वालों में राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा,सत्यम सिंह,अजीत कुमार, सैम्पी गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, रामाधार तिवारी, अमित कुमार, सोनू, प्रशांत दुबे, अनुराधा गुप्ता, किरण गुप्ता, गणेश कसेरा, राजकुमार सोनी, अर्जुन गुप्ता आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।