बिहार निवासी आनंदवर्द्धन बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव
बिहार के बांका निवासी आनंदवर्द्धन को उत्तराखंड का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे 1 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। आनंदवर्द्धन दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर की डिग्री प्राप्त...

बिहार के बांका स्थित कटोरिया निवासी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के अधिकारी आनंदवर्द्धन उत्तराखंड के मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आनंदवर्द्धन एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। उत्तराखंड की नौकरशाही में आनंदवर्द्धन सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। जानकारी के अनुसार, आनंदवर्द्धन दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन की डिग्री हासिल की है। इसके पूर्व उन्होंने भौतिकी शास्त्र में विज्ञान स्नातक की डिग्री ली है और वे पूरे दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे टॉपर रहे हैं। उन्होंने फ्रांस के ईएनए से लोक प्रशासन में स्नात्तकोत्तर डिप्लोमा की भी शिक्षा ग्रहण की है। उनका चयन 1992 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ और उत्तरप्रदेश कैडर आवंटित किया गया। वे प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में रामपुर, इटावा, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और हरिद्वार में भी जिम्मेदारी निभायी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।