Bihar BJP Organizes Tiranga Yatra to Honor Indian Army s Valor in Operation Sindoor सेना के शौर्य के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar BJP Organizes Tiranga Yatra to Honor Indian Army s Valor in Operation Sindoor

सेना के शौर्य के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

बिहार भाजपा ने पटना में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को सम्मानित करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अगुवाई में यात्रा में 120 फीट लंबा तिरंगा लहराया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 14 May 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
सेना के शौर्य के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के सम्मान में बिहार भाजपा ने बुधवार को पटना में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भाजपा के नेता-कार्यकर्ता के साथ ही आमलोग भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अगुवाई में एसपी वर्मा रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से लेकर कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकली। भाजपा कार्यकर्ता 120 फीट लंबा तिरंगा लेकर यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान भारतीय सेना के समर्थन में जमकर नारे लगे। एसपी वर्मा रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उसके बाद तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई।

मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना का स्वतः स्फूर्त प्रदर्शन है। पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत सरकार ने साहसिक निर्णय लिया और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया, उस स्थिति में हम सभी बिहारवासी भारतीय सेनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के जीरो टॉलरेंस का साफ संदेश पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को दिया है। इस समय पूरा देश सेना के शौर्य पर गर्व कर रहा है और उनके साथ है। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय सिंह, भाजपा सांसद भीम सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, अरुण सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।