Bihar s Deputy CM Thanks PM Modi for Historic Decision on Caste Census देश में जातीय जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक : सम्राट, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar s Deputy CM Thanks PM Modi for Historic Decision on Caste Census

देश में जातीय जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जातीय जनगणना कराने के केंद्र सरकार के निर्णय के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह कदम सभी जातियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। यह निर्णय बिहार...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 30 April 2025 07:18 PM
share Share
Follow Us on
देश में जातीय जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश में जातीय जनगणना कराने के केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह कदम सभी जातियों के विकास के सपने को उनकी अस्मिता की रक्षा करते हुए पूरा करने वाली नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने में मील का पत्थर साबित होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार अब तक जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर पायी है। बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव के आधार पर हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर इसे लागू करने का निर्णय किया है। जनता को कई वर्षों से इस बड़ी पहल का इंतजार था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।