संविधान सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस : राजेश
प्रदेश कांग्रेस ने संविधान बचाने के लिए मंगलवार को पदयात्रा आयोजित की। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की आत्मा को बदलने का प्रयास कर रही है।...

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संविधान बचाओ पदयात्रा की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से बांस घाट स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल तक दो किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया। संविधान बचाने को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब भी यदि हम संविधान सुरक्षा के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो संविधान नहीं बचेगा। संविधान की सुरक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी। इसके लिए सड़क से सदन तक आवाज बुलंद किया जाएगा। संविधान की सुरक्षा के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बलिदान के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान की मूल आत्मा को बदलने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम सफल नहीं होने देंगे। बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव ने कहा कि संविधान ने देश में सभी को समान अधिकार दिया है, लेकिन देश की समानता, एकता और अखंडता को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि संविधान द्वारा दी गई शक्तियों को कमजोर किया जाएगा तो देश में अस्थिरता आएगी और लोग अपने वाजिब हक से वंचित रह जाएंगे। विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि संविधान की रक्षा को आम जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है।
पदयात्रा में चंदन यादव, तौकीर आलम, कौकब कादरी, मोतिलाल शर्मा, कृपानाथ पाठक, अफाक आलम, अवधेश कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार, समीर कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, कपिलदेव प्रसाद यादव, जाहिदुर रहमान, प्रतिमा कुमारी दास, छत्रपति यादव, विजेन्द्र चौधरी, विश्वनाथ राम, इजहारूल हुसैन, जमाल अहमद भल्लू, राजेश राठौड, मंजीत आनंद साहू, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अजय चौधरी, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, सौरभ सिन्हा, सरवत जहां फातमा, संजय यादव, मुन्ना शाही, अमिता भूषण, बंटी चौधरी, भावना झा, निर्मल वर्मा, विनय वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।