Demand for Bharat Ratna for Poet Ramdhari Singh Dinkar by Former Minister Ashwini Kumar Choubey राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को भारत रत्न दिया जाए : अश्विनी चौबे, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsDemand for Bharat Ratna for Poet Ramdhari Singh Dinkar by Former Minister Ashwini Kumar Choubey

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को भारत रत्न दिया जाए : अश्विनी चौबे

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने गंगा नदी पर बन रहे दो सेतु में से एक का नाम दिनकर सेतु और दूसरे का नाम स्व. कर्पूरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 13 April 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को भारत रत्न दिया जाए : अश्विनी चौबे

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को भारत रत्न देने की मांग की। साथ ही, उन्होंने सिमरिया में गंगा नदी पर समांतर बन रहे दो सेतु में से एक का नामकरण राष्ट्रकवि के नाम पर दिनकर सेतु करने और दूसरे सेतु का नाम भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर के नाम किए जाने की भी मांग की। श्री चौबे ने रविवार को राजेंद्रनगर स्थित राष्ट्रकवि दिनकर आवास में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ये मांगें की। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के राष्ट्रकवि दिनकर की पुत्रवधू कल्पना सिंह एवं पौत्र ऋत्विक उदयन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शामिल होने का आग्रह किया गया है। मौके पर दिनकर जी की कालजयी कृति रश्मिरथी पर आधारित नाटय मंचन मुंबई के निर्देशक मुजीब खान के निर्देशन में होगा। इसके साथ ही परिसंवाद एवं अन्य कार्यक्रम होंगे। जिसमें देश भर से साहित्यकार, समाजसेवी एवं दिनकर-प्रेमी शामिल होंगे।

प्रेस कांफ्रेंस के पूर्व न्यास के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव परीक्षित नारायण सुरेश, डॉ. श्रीकृष्णा सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार, दिनकर सोसाइटी (रोहिणी, नई दिल्ली) के अध्यक्ष रमेश जी, शैलेश कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार सिंह, मगही कवि नरेंद्र नेपुरिया, प्रशांत कुमार, मानव सुदर्शन, रूपेश कुमार सहित अन्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक व्यक्ति मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।