वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Banda News - बांदा में एक युवक की मौत हो गई जब तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक अपनी बहन से मिलने के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती...

बांदा, संवाददाता। बहन से मिलने के बाद बाइक से वापस घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मटौध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव निवासी 46 वर्षीय बृजमोहन उर्फ बृजराज पुत्र रणधीर सिंह अपनी बहन के घर अटघार गांव मिलने गया था। शनिवार की शाम वह अपनी बाइक से वापस गांव आ रहा था। तभी मटौध थाना क्षेत्र के पचपहरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के साले अतुल सिंह ने बताया कि बृजमोहन किसानी करता था। उसके पास 15 बीघा जमीन है। उसके एक पुत्र अंश और बेटी मेघा है। पत्नी प्रतिमा सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।