Grand Procession for Lord Mahavir s Birth Anniversary in Meethapur भगवान महावीर की शोभा यात्रा निकलेगी आज, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsGrand Procession for Lord Mahavir s Birth Anniversary in Meethapur

भगवान महावीर की शोभा यात्रा निकलेगी आज

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर मीठापुर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ विभिन्न स्थानों से होते हुए कांग्रेस मैदान स्थित जैन मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 9 April 2025 11:54 PM
share Share
Follow Us on
भगवान महावीर की शोभा यात्रा निकलेगी आज

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के मौके पर रथ पर भव्य शोभायात्रा सुबह 8 बजे मीठापुर जैन मंदिर से निकलेगी। यह शोभायात्रा मीठापुर पुल, बुधमार्ग पेट्रोल पंप, इस्कॉन मंदिर, इनकम टैक्स गोलंबर, मौर्यालोक, डाकबंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड चौराहा, भट्टाचार्या रोड, पीरमुहनी, कदमकुआं होते कांग्रेस मैदान के बगल में जैन मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। शोभा यात्रा का स्वागत पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर आरती एवं अर्चना के साथ किया जाएगा। शोभा यात्रा में प्राणी मात्र से प्रेम करो - जियो और जीने दो सभी धर्मों का सार- मत करो जीव संहार इत्यादि की ओर से जन-जन तक भगवान महावीर के संदेश को पहुंचाएंगे। शोभा यात्रा की समाप्ति पर कांग्रेस मैदान स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर का 108 कलशों की ओर से अभिषेक, पूजन एवं आरती सादर भक्ति भावना से किया जाएगा। सामूहिक वात्सल्य भोज भी होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।