राहुल गांधी के बयान पर हैरानी नहीं : संजय झा
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अमेरिका में भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ बयान देने से कोई हैरान नहीं है। झा ने यह भी...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 21 April 2025 08:15 PM

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा है कि राहुल गांधी द्वारा अमेरिका जाकर भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ बयान देने पर अब शायद ही किसी को हैरानी हुई होगी! ‘इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई की घोषणा करने वाले राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, किसी-न-किसी बहाने देश की निंदा करते ही हैं। श्री झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वैचारिक दिवालियापन अब जगजाहिर हो चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।