तेजस्वी में विकास पर बहस की क्षमता नहीं : नित्यानंद
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी है कि वे बिहार के विकास के मुद्दों पर बहस करें। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष हर विषय पर बहस के लिए तैयार हैं। राय ने...

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनौती देता हूं कि वह बिहार के किसी भी भूमि पर विकास के मुद्दे पर बहस करने को तैयार हों। तेजस्वी यादव से हमारी पार्टी का कोई भी एक जिलाध्यक्ष हर विषय पर बहस को तैयार है। मगर तेजस्वी यादव में इसकी भी क्षमता नहीं है कि वे हमारे जिलाध्यक्ष से विकास के मुद्दे पर बहस कर सकें। नित्यानंद राय बुधवार को पटना में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में शांति, बेहतर विधि-व्यवस्था की बात हो या सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का।
हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने आगे कहा कि सांसदों का दल भारत से रवाना हुआ है। ये सभी सांसद पाकिस्तान का मुद्दा, जो आतंकवाद पैदा कर इसका फैलाव दुनिया में करता है, उसपर भारत का पक्ष विदेशों में रखेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकियों के माध्यम से विश्व को तबाह-तंग करने की पाकिस्तान की साजिश है। पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों ने भारत के स्वाभिमान पर हमला किया, जिस घटना में 26 निर्दोष भारतीयों की जान गई। इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर किया। ये सब वास्तविकता दुनिया पहले से जान रही है। फिर भी, भारत को लोकतंत्र में विश्वास है। भारत अपनी इस स्थिति को सांसदों के माध्यम से अन्य देशों को बताएगा। इसी मकसद से सांसदगण यहां से गए हैं। इसके लिए मैं भारतीय संसद को बधाई देना चाहूंगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।